एक ग्रीनहाउस क्या है?
ग्रीन हाउस कांच से बना एक घर है | यह कांच की दीवारों और छत से बना होता है | इस में टमाटर, फूलों और इसी तरह के अन्य पौधों को उगाया जाता है | एक ग्रीन हाउस सर्दियों के दौरान भी अंदर से पर्याप्त गर्म रहता है | यह धूप से गर्मी सोखता है और अंदर के पौधों और हवा को गर्म रखता है | असल में इस कांच के घर में धूप के साथ ये गर्मी एक बार अंदर तो आ सकती है लेकिन बाहर नहीं जा सकती | यही अंदर कैद हो गयी गर्मी पेड़-पौधों को जरुरी उष्मा देती है | इस प्रकार दिन के धूप वाले समय के दौरान यह ग्रीन हाउस धूप की गर्मी को सोख लेता है, और फिर रात में भी पर्याप्त गर्म रहता है |